फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोदी और शाह के साथ पांच राज्यों के मुख्यमंत्री उतरेंगे चुनाव प्रचार में

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की,
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में रैलियों की तिथि तय करने के लिए बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव और करनाल उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे। ये स्टार प्रचारक प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैलियों की तिथि व स्थान तय करने के लिए बुधवार देर शाम पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मंथन किया।
40 स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम पीएम नरेंद्र मोदी का है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, भाजपा नेत्री व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के सीएम डाॅ. मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, भूपेंद्र यादव, डाॅ. सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर शामिल हैं।
विज्ञापन


धनखड़, विज, कुलदीप व अभिमन्यु भी स्टार प्रचारक
भाजपा स्टार प्रचारक की सूची में सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल का भी नाम शामिल है। दोनों ने पिछले कई दिनों से पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, डाॅ. सुधा यादव, कुलदीप बिश्नोई, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला, राम बिलास शर्मा, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, जेपी दलाल, बनवारी लाल, सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, बिशंबर वाल्मीकि भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को भी बनाया स्टार प्रचारक
भाजपा ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को भी स्टार प्रचारक बनाया है। दरअसल कई उम्मीदवारों का अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा बाकी क्षेत्रों में भी अच्छा खासा प्रभाव है। जैसे कि राव इंद्रजीत की गुरुग्राम लोकसभा के साथ भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर अच्छी पकड़ है। इसलिए उन्हें भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। सूची में राव इंद्रजीत के अलावा अशोक तंवर व नवीन जिंदल भी शामिल हैं। पार्टी सिरसा सीट की सांसद सुनीता दुग्गल को भी प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें