फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुख्यमंत्री आठ नवंबर को पिंजौर में करेंगे हॉट एयर बैलून सफारी की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथनीकुंड बैराज में मुख्यमंत्री करेंगे वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 नवंबर को पिंजौर में हॉट एयर बैलून सफारी का शुभारंभ करेंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हथनीकुंड बैराज में भी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का शुभारंभ करेंगे। साहसिक खेल गतिविधियों में रुचि रखने वाले पर्यटकों को अब टिक्करताल के बाद हथनीकुंड बैराज के तौर पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए नया स्थान मिलेगा।
हरियाणा में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने व पंचकूला के मोरनी हिल्स में इको-टूरिज्म को बढ़ाने के लिए वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के अलावा ट्रैक, माउंटेन बाइकिंग ट्रैक और कई अन्य गतिविधियों की भी पहचान की गई है। साथ ही मोरनी हिल्स में इको-टूरिज्म को बढ़ाने के लिए वन विभाग को भी जोड़ा गया है। विभाग की ओर से इको-टूरिज्म इवेंट कैंपिंग साइट, ऑफ-रोड ट्रेवलिंग, हर्बल वाटिका की यात्रा इत्यादि की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में कालका से कलेसर तक के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की भी योजना है। इसके लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निरंतर प्रयासों से गुरुग्राम व नूंह जिलों की 10,000 एकड़ भूमि पर दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें