फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना : पात्रों को 15 दिन का मौका, खोला जाएगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत दावे और अपने आवेदन नहीं दे सकने वाले पात्र लोगों को सरकार एक और मौका देने जा रही है। इसके लिए जल्द ही 15 दिनों के लिए पोर्टल खोला जाएगा। यह आवेदकों के लिए अंतिम मौका होगा। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार ने 20 साल पूरे करने वाले उन किरायेदारों और लीजधारकों को स्वामी बनने की नीति बनाई हुई है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग, जनप्रतिनिधि, विभिन्न दुकानदार इत्यादि के पास पट्टे पर मौजूद संपत्तियों पर मालिकाना हक पाने के लिए आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध पत्र प्राप्त हुए थे। इसलिए समय सीमा बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें