फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ऐसे गेस्ट टीचर्स को एडजस्ट करेगी सरकार

Fri, 29 May 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों को हटाने के मामले में न्यायालय के आदेशों का पालन किया गया है लेकिन इनके रोजगार की व्यवस्था सरकार करेगी। इसके लिए शिक्षकों की भर्ती के दौरान इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भर्ती के समय अतिथि अध्यापकों को अलग से मार्क्स देने की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही आयु सीमा में भी छूट देंगे। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उनकी सरकार को बने हुए कम ही समय हुआ था। इस कारण स्कूलों का परीक्षा परिणाम इस बार खराब रहा।

पिछली सरकार के समय शिक्षा का वातावरण नहीं था, अब इसमें सुधार कर बेहतर शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा। केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने तथा राज्य सरकार के छह माह पूरे होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की बदौलत व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का प्रयास किया जा रहा है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कम समय में बेहतर मुआवजा दिया गया, जो कि सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें