फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए लिया संतों का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर भव्य रूप से आयोजित हुआ संत सम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बहुमत से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रदेशभर के संतों से आशीर्वाद लिया। बुधवार को यहां मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर भव्य तरीके से संत आशीर्वाद समारोह में अलग- अलग जिलों से आए संतों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन से पहले संतों की ओर से हवन यज्ञ किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सैनी ने भी आहुति दी।
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने मंच पर आसीन सभी संतों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी और सभी मंत्रियों ने भी समारोह में आए अन्य सभी पूज्य संतों को सम्मानित किया। इस मौके पर अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी संतों ने यही आशीर्वाद दिया है कि मेरा ये देश, मेरा ये हरियाणा मजबूती से आगे बढ़े। समारोह में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, रणबीर गंगवा और राज्य मंत्री राजेश नागर व गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

ये संत पहुंचे
सम्मेलन में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, आचार्य धर्मदेव, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज, स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज, स्वामी शास्वानंद महाराज, स्वामी कपिलपुरी महाराज, स्वामी संपूर्णानंद महाराज, स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज, योगीराज दिव्यानंद, स्वामी कालिदास महाराज व अन्य संत पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें