फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देखी पीएम मोदी पर बनी फिल्म, कहा- बचपन से ही मेहनती रहे हैं पीएम

Thu, 02 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बचपन से ही संवेदनशील, मेहनती और लगनशील रहे हैं और आज भी इसी भावना से देश को समर्पित हैं। मुख्यमंत्री अपने कई मंत्रियों के साथ मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित एक निजी मॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का विशेष शो देखने के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इस लघु फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस प्रकार से प्रधानमंत्री अपने बचपन में अपने एक सहपाठी को स्कूल ले जाने के लिए आतुर हैं और उन्होंने उस  सहपाठी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस लघु फिल्म से समाज को भी एक प्रेरणा मिलेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री दूसरों के लिए जीते हैं तथा एक आदर्श व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि एक घटना उनके जीवन में घटी हैं जिसका चित्रण इस फिल्म के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह लघु फिल्म यू-टयूब और सोशल मीडिया पर प्रचारित की जाएगी ताकि लोगों को प्रेरणा मिलें कि किस प्रकार से दूसरों के लिए जीया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें