फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनास और मलोया के स्मॉल फ्लैट्स देखने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सोमवार को सुबह-सुबह शहर के धनास और मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट पहुंचे। उनके साथ हरियाणा हाउसिंग विभाग के अधिकारी और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी स्मॉल फ्लैट्स के अंदर भी गए। मकानों को देखा। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी बातचीत की। धनास में लोगों ने बताया कि मकानों में सीलन आ चुकी है और सीवर की भी काफी समस्या है।हरियाणा सरकार पंचकूला के इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, खड़ग मंगोली समेत अन्य कुछ इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पक्के मकान बनना चाहती है। इसके लिए ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता चंडीगढ़ में बने स्मॉल फ्लैट्स देखने के लिए पहुंचे थे। दोनों इलाकों में सुबह-सुबह भारी संख्या में पुलिस बल और गाड़ियों के काफिले के पहुंचने से खलबली मच गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री सबसे पहले धनास स्थित स्मॉल फ्लैट्स पहुंचे जहां। वहां वह मकान नंबर-1428 के अंदर गए और देखा कि फ्लैट्स कैसे बने हैं। उन्होंने स्थानीय कुछ लोगों से भी बातचीत की। स्थानीय सिया राम ने बताया कि मुख्यमंत्री जिस घर में गए, उसमें सीलन आई हुई थी। सियाराम ने कहा कि उन्होंने बताया कि कांग्रेस के समय में यह फ्लैट दिए गए थे, जो बिल्कुल भी रहने लायक नहीं है। मजबूरी में लोग रह रहे हैं। अब फ्लैट्स की हालत खस्ता हो गई है। धनास के बाद मुख्यमंत्री व अन्य मलोया पहुंचे। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर मिश्रा ने सीएम व स्पीकर का स्वागत किया। बताया कि सीएचबी ने नए डिजाइन के 4960 फ्लैट्स बनाकर लोगों को रहने के लिए दिए हैं। सभी अधिकारियों ने मकान नंबर-2219 और 2220 के अंदर जाकर देखा।
विज्ञापन


मलोया की तर्ज पर पंचकूला में बन सकते हैं फ्लैट्स
स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोहर लाल को मलोया के मकानों का डिजाइन पसंद आया। उन्होंने अधिकारियों से मकान की नपाई भी कराई और फैसला लेने के लिए एक मीटिंग रखने की बात कही। चंडीगढ़ में धनास, मलोया समेत अन्य कई जगहों पर पुनर्वास योजना के तहत स्मॉल फ्लैट्स बनाए गए हैं। ये स्मॉल फ्लैट्स चंडीगढ़ में दो डिजाइन के हैं। एक डिजाइन के मकान धनास समेत अन्य इलाकों में है, जबकि मलोया में बने 4960 फ्लैट्स दूसरे डिजाइन के हैं। ये बाकी जगहों के फ्लैट्स से थोड़े बड़े हैं इसलिए माना जा रहा है कि हरियाणा सरकार मलोया के मकानों की तर्ज पर ही हरियाणा में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मकान बना कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें