फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर डेपुटेशन पोस्ट के बजाय नगर निगम का ऑफिसर हो : तरुणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर के लिए डेपुटेशन पर अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। इसका कांग्रेस पार्षद तरुणा मेहता ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा एक्ट है, जिसमें नगर निगम में चीफ इंजीनियर की पोस्ट पर डेपुटेशन पर आए अधिकारी ही जॉइन कर सकते हैं। उन्होंने मांग रखी है कि चीफ इंजीनियर डेपुटेशन के बजाय नगर निगम का ही हो।मेहता ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में बहुत से ऑफिसर ऐसे हैं जोकि काबिल और वर्षों से नगर निगम में कार्यरत हैं। ये ऑफिसर जमीनी स्तर के साथ शहर की भौगोलिक स्थिति को समझते हैं। प्रशासन और नगर के अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल भी है। प्रशासन को इनसे बेहतर अधिकारी नहीं मिल सकता है, जिनमें हर तरह की खूबी हो। पहले जो अधिकारी काम करके गए हैं, उन्होंने भी अपनी पूरी कार्य कुशलता से काम किया है। पार्षद ने मांग करते हुए कहा कि बाहर से अधिकारी लाने के रिवाज को बदलना चाहिए। इस बार की नगर निगम की हाउस की मीटिंग में भी उन्होंने इस मुद्दे उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें