वुमन चेस चैंपिनय शिप में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़। गोयल बहनें चंडीगढ़ वुमन चेंस चैंपियनशिप के पहले दिन टॉप पोजीशन रहीं। चैंपियनशिप सेंट जेवियर्स स्कूल 44 में शनिवार को शुरू हुई। इसका आयोजन चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर हो रहा है।
पहले दिन दूसरा राउंड खत्म होने के बाद दो अंक लेकर तारिणी गोयल, अरुणिमा गोयल, कशिश कौशल टॉप पर बनी हैं। वहीं उनके पीछे एक अंक पाने वालों में सृष्टि, जिया चोपड़ा, प्रिया मिश्रा, जन्नत, जसलीन हैं।
वुमन चेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली चार खिलाड़ी आगामी नेशनल वुमन चैंलजर्स चेस चैंपियनशिप में शहर की टीम की ओर से खेलेंगी। नेशनल चैंपियनशिप तमिलनाडु में 17 से शुरू होगी।