फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केमिस्ट शॉप का ताला तोड़कर 1.10 लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केमिस्ट शॉप की एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 1.10 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गया। दुकान के संचालक सेक्टर-37बी के रहने वाले राकेश कुमार ने सेक्टर-39 पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर- 37सी में बूथ नंबर- 114 में दवाइयों की दुकान है। 20 अगस्त की रात को किसी ने उनकी दुकान के शटर पर लगा ताले को तोड़कर दुकान के अंदर जाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को सुबह जब वह दुकान खोलना लगे तो देखा दुकान के शटर पर लगा ताला टूटा पड़ा है, अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर खुला पड़ा था, जिसमें से 1.10 लाख रुपये और एक काले रंग का पर्स जिसमें, कुछ कागजात उसका आधार कार्ड आदि चोरी हो गया थे। राकेश कुमार ने बताया कि जब उसने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो देखा कि उसमें आया कि एक लड़का रात के समय शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसा और कैश व पर्स निकाल कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें