फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केमिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने कैंपस में की रैश ड्राइविंग, शिक्षक से बद्तमीजी, पुलिस के हवाले किए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के केमिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को शुक्रवार शाम को कैंपस में रैश ड्राइविंग और शिक्षक से बदतमीजी करते हुए पाया गया। पीयू सुरक्षा कर्मियों ने पंजाब की नंबर प्लेट की सफेद फॉर्च्यूनर में जा रहे विद्यार्थियों को गेट नंबर-3 से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शाम सात बजे के करीब कैंपस में शिक्षकों के आवासीय क्षेत्र के पास विद्यार्थी लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। ऐसा करते हुए विद्यार्थियों ने एक शिक्षक की गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना शिक्षकों के घरों (ई1) के घरों के पास की है। सूत्रों के अनुसार विद्यार्थियों ने शिक्षक के साथ बदतमीजी कर वहां से भागने की कोशिश की। शिक्षक ने पीयू सुरक्षाकर्मी को इसकी जानकारी दी। पीयू के सभी गेट बंद कर दिए गए और सुरक्षाकर्मी चौकन्ना हो गए। सभी गाड़ियों की चेकिंग करने पर आठ बजे गेट नंबर- 3 से सफेद फॉर्च्यूनर में विद्यार्थियों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। ड्यूटी पर तैनात एसओ ने पुष्टि की कि गाड़ी में सवार युवा यूनिवर्सिटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के थे। इसके बाद विद्यार्थियों को सेक्टर-14 की पुलिस चौकी को सौंपा गया। आठ बजकर आठ मिनट पर पीयू के गेट दोबारा खोल दिए गए। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर विक्रम सिंह ने कहा कि गाड़ी को पकड़ने के लिए गेट बंद कर दिए थे और अब उन्हें पकड़ कर पुलिस चौकी को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें