फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर सात लाख की ठगी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में रहने वाले कुलदीप सिंह की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-8 स्थित ब्लू प्लैनेट इमिग्रेशन कंपनी के मनिंदर सिंह खेरा सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। सभी पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-8 सी स्थित इमिग्रेशन कंपनी ब्लू प्लैनेट में आया था। कनाडा जाने के लिए वीजा देने के संबंध में उसकी बातचीत तय हुई थी। कंपनी के लोगों ने विभिन्न तरह की फीस बताकर उससे 28 नवंबर, 2022 से 31 मई, 2023 तक के बीच में 7 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो उन्होंने कनाडा का वीजा लगवाया न ही उसके पैसे वापस किए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ही धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें