फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी : कंपनी मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने यूनिटी ओवरसीज कंपनी के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित की पब्लिक विंडो पर आई शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जांच की। आरोपी इमीग्रेशन कंपनी के मालिक वरुण कुमार, जैसमिन कौर और प्रभु कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी अपराधिक षड्यंत्र रचने और इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में पटियाला के निजामु ने विदेश भेजने के नाम पर हुई जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया उसने मोबाइल पर सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर यूनिटी ओवरसीज नामक कंपनी का विज्ञापन देखा। इसे देखकर वह चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एसपीओ-210 पहुंचा। यहां उसकी मुलाकात जैस्मिन प्रभ कौर और मालिक वरुण से हुई। उन्होंने पीड़ित के बेटे का इंटरव्यू मोटर कंपनी में कराया। इसके बाद सेक्टर-33 स्थित एक डायग्नोस्टिक पैथ लैब में बेटे का मेडिकल करवाया। मेडिकल के बाद उसके फोन पर कंपनी ने बताया कि टिकट के पैसे जमा कराने होंगे। उन्होंने 39 हजार 500 रुपए जमा करा दिए, जिसकी उसके पास रसीद है। उसके बाद 20 दिसंबर 2021 को बेटे कट दुबई का वीजा उनके पास आ गया। बेटे का पासपोर्ट आरोपी इमीग्रेशन कंपनी के पास ही रखा है। आरोपों के मुताबिक 22 दिसंबर से अब तक वह लगातार बेटे का पासपोर्ट लेने के लिए कंपनी के दफ्तर के चक्कर काट रहा है, लेकिन न तो उसे उसके बेटे का पासपोर्ट मिला और न ही पैसे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें