फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दोस्त की मदद के नाम पर एक लाख रुपये ठगे, अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अनजान नंबर से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जहां दोस्त की मदद करने के लिए व्यक्ति ने अनजान नंबर से मैसेज आने पर अज्ञात आरोपियों के खाते में मोटी रकम डाल दी। सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विकास मित्तल वासी सेक्टर-81 ने पुलिस को बताया कि उसको व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया। इस पर शिकायतकर्ता को लगा कि उसका करीबी दोस्त मुसीबत में है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने दोस्त की मदद का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता को भरोसे में लेकर विभिन्न समय पर कुल एक लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत की जांच साइबर सेल इंचार्ज की ओर से की गई और जांच रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) के पास भेजी गई। बाद में एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें