चंडीगढ़। यमुनानगर जिले के गांव उधमगढ़ निवासी युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने सेक्टर-26 थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मुनीष कुमार (28) ने बताया कि कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात एनएसी मनीमाजरा स्थित एससीओ नंबर- 830 के रामदेव से हुई। उसने कहा कि उसकी हरियाणा में कई अफसरों व सरकार में मंत्रियों के साथ अच्छी जान-पहचान है। वह उसकी क्लर्क के पद पर सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके एवज में उसने 3.25 लाख रुपये लिए और बाद में नौकरी नहीं लगवाई गई। जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी ने देने से इन्कार कर दिया।