फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी नवनीत के साथ 16.05 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवनीत ने बताया कि 22 जून 2022 को व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज से बात कर रहा है। उनकी कंपनी वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का काम करती है। इसके बाद कुछ दिन तक उनकी बात फोन पर होती रही। इसके बाद उन्होंने नवनीत को मिलने के लिए सेक्टर-36 में बुलाया। नवनीत की मुलाकात अमृतपाल और गौतम से हुई। आरोपियों ने नवनीत से अलग-अलग किस्तों में 16.05 लाख रुपये और दस्तावेज ले लिए। उसके बाद मोहाली के फेज-1 स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज के मालिक कैलाश सेठी से भी बात हुई। इसके बाद समय बीतता रहा और उसका वीजा नहीं आया। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर नवनीत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें