चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के आरोप में इमिग्रेशन कंपनी के दो संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले जगदीश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि विदेश जाने के लिए उनकी सेक्टर-34 स्थित वी टाउन इंटरनेशनल एजेंसी के गुरप्रीत सिंह और हरबिंदर सिंह से बात हुई। उनका बेटा कनाडा में अपने खर्च पर रह रहा है लेकिन आरोपियों ने अपने दावे पूरे नहीं किए। न ही काम के सिलसिले में कोई मदद की। आरोपियों ने कहा था कि वह उनके बेटे को जल्द एडजस्ट करवा देंगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने अब फोन भी उठाना बंद कर दिया है।