फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से किराया नहीं भरने वालों पर सीएचबी की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अब कई साल से किराया जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-38 वेस्ट, 39 और 56 में आंबेडकर आवास योजना के तहत मिले मकानों में रहने वाले लोगों की लिस्ट सार्वजनिक की है, जिन्होंने कई साल से किराया जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर-38 वेस्ट, 39 और 56 में रहने वाले सैकड़ों लोगों पर करीब 3 लाख रुपये तक का किराया बकाया है। बोर्ड ने स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के बाद उन 248 अलॉटियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें आंबेडकर आवास योजना के तहत फ्लैट्स की अलॉटमेंट की गई थी। इन सभी अलॉटियों से कुल एक करोड़ रुपये से ऊपर की बकाया राशि बनती है। इन सभी अलॉटियों को बोर्ड ने नोटिस भी जारी कर दिए हैं। वहीं, अगर स्मॉल फ्लैट्स स्कीम की बात जाए तो बोर्ड ने अभी डिफाल्टरों से 20 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलनी है। किराया नहीं जमा कराने वाले सबसे ज्यादा धनास, विकास नगर, रामदरबार आदि के लोग हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अब इनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रहा है। ऐसे कई लोगों के मकान भी रद्द किए गए हैं।
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सभी स्कीमों के तहत मिले फ्लैट्स के उन अलॉटियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है, जो नियमित रूप से अपना किराया जमा नहीं करवाते हैं। आंबेडकर आवास योजना के तहत मिले मकानों के भी ऐसे ही अलॉटियों की लिस्ट जारी की गई है, जो नियमित रूप से अपना किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। इन अलॉटियों को पहले कुछ दिन का समय दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी ये किराया जमा नहीं करवाते हैं तो बोर्ड द्वारा कार्रवाई करनी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें