फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चौधरी बीरेंद्र सिंह की CM मनोहर लाल के साथ सवा घंटे चर्चा, विकास कार्यों और गठबंधन पर रखी अपनी राय

Tue, 04 Jul 2023 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हलके के लंबित विकास कार्यों की सूची सीएम मनोहर के सामने रखी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर सुझाव दिए। बीरेंद्र सिंह ने अपनी बात बेबाकी के साथ सीएम के सामने रखी है।
विज्ञापन
चौधरी बीरेंद्र सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जजपा के साथ गठबंधन तुरंत तोड़ने के तीखे बयान दे चुके चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सोमवार का यहां सीएम आवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। करीब सवा घंटे तक चली बैठक में बीरेंद्र सिंह ने अपने हलके की मांगों को रखा, साथ ही लंबित चल रही परियोजनाओं की सूची सीएम के सामने रखी। बताया जाता है कि इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात और गठबंधन तोड़ने को लेकर भी बीरेंद्र सिंह ने लोकसभा और विधानसभा चुनावो को लेकर अपनी बात बेबाकी के साथ सीएम के सामने रखी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बीरेंद्र सिंह यह भी दावा कर चुके हैं कि अगर भाजपा हाईकमान कहे तो जजपा के सात विधायकों वह भाजपा में ला सकते हैं। बांगर की सिसायत को लेकर दुष्यंत चौटाला और बीरेंद्र सिंह में तीखी बयानबाजी चल रही है। साथ ही बीरेंद्र सिंह तुरंत प्रभाव से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
क्यों रखें गठबंधन, जेजेपी के पास वोट ही नहीं है

मीडिया से बातचीत में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन से कोई लाभ होने वाला नहीं है। जेजेपी से गठबंधन की जरूरत क्या है, जेजेपी के पास वोट ही नहीं है, वो भाजपा को क्या वोट दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से ही मजबूत है और दसों सीट जीतने की स्थिति में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जजपा को भाजपा के खिलाफ वोट मिला था।
विज्ञापन

 
मैं सलाह देता रहता हूं, सीएम मान लेंगे तो ठीक है
बीरेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि मैंने राजनीति में 50 साल हो गए हैं और हम भी कुछ सलाह दे सकते हैं। पहले भी वह अपनी बात रखते रहे हैं, अगर सीएम कोई सलाह मान लेंगे तो ठीक है। अब अपनी बात मन के अंदर नहीं रखते, अपनी बात बेबाकी के साथ रखते हैं, क्योंकि उनका मन साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें