फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म मामले में एसआई नवीन फोगाट पर तय हुए आरोप, जानिए क्या है मामला

Sun, 03 Feb 2019 10:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवीन फोगाट
विज्ञापन
मुंबई की मॉडल से दुष्कर्म के मामले में आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट पर जिला अदालत ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। अदालत ने आरोपी नवीन पर आईपीसी की धारा 376 (2) और 506 के तहत आरोप तय किए हैं। अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


बीते वर्ष मुंबई निवासी 28 वर्षीय मॉडल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पंजाबी फिल्मों में काम करना चाहती थी। इसके लिए वह चंडीगढ़ के धनास में रहने वाले राहुल के संपर्क में आई। राहुल ने धोखे से उसका सिम कार्ड चुराकर उसके बैंक खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए। सूचना साइबर सेल को दी गई। केस को एसआई नवीन फोगाट देख रहे थे।

शिकायत के मुताबिक 12 जून 2018 को जब मॉडल केस के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थी तो एसआई फोगाट ने उसे होटल तक छोड़ने की पेशकश की। इसके बाद एसआई ने वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर मॉडल के कमरे में प्रवेश कर लिया और वॉशरूम से निकलने के बाद मॉडल को ब्लैकमेल किया कि उसके कुछ अश्लील चित्र और वीडियो उसके पास हैं, जिसके बाद उसने मॉडल के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विभाग ने किया था सस्पेंड
मामले को तूल पकड़ते देख यूटी पुलिस विभाग ने एसआई नवीन फोगाट को सस्पेंड कर दिया था। नवीन ने 27 अक्तूबर को चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर पुलिस के कुछ अधिकारियों पर उसे बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बावजूद मॉडल ने अपना मेडिकल करवाने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी एसआई की अरेस्ट डाल उसे रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें