फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रेमिका को पार्क में पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने वाले प्रेमी के खिलाफ आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अप्रैल माह में सेक्टर-35ए में पेट्रोल पंप के साथ लगते पार्क में युवती की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने आरोपी युवक खरड़ निवासी विशाल के खिलाफ हत्या की धारा के तहत आरोप तय कर दिए हैं। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार सितंबर से केस चलेगा।
विज्ञापन


विशाल के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया था और वह इस समय बुड़ैल जेल में है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि युवती को उसके प्रेमी ने जिंदा जला दिया। मोहाली के सोहाणा गांव की रहने वाली रानी ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे दिए थे और बताया था कि विशाल ने ही उसे जलाया था। हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में ये आत्महत्या का मामला लग रहा था, लेकिन रानी के बयान पर पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार किया।

रानी और आरोपी विशाल बीते पांच-छह वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। 9 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे विशाल सेक्टर-35 के पार्क में मिलना पहुंचा था। रानी टैक्सी से वहां पहुंची थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बहस हुई। रानी विशाल से शादी करने के लिए कह रही थी लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं था। मुलाकात के दौरान विशाल ने रानी को एक टॉप गिफ्ट किया और रानी ने उसे चांदी का कड़ा दिया। झगड़े के बाद गुस्से में रानी ने विशाल से कहा कि वह उसका दिया हुआ कड़ा वापस कर दे। इस पर विशाल ने कड़ा हाथ से निकालकर उसे दे दिया। रानी ने गुस्से में कड़ा कूड़ेदान में फेंक दिया। इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। आरोपी ने पेट्रोल छिड़क वारदात को अंजाम दिया। युवती को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया गया था। इस हादसे में रानी 80 प्रतिशत झुलस गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन



रानी की मां ने बताया था-विशाल कर रहा था बेटी को परेशान
मृतक रानी की मां मीरा ने कहा कि रानी की मां के मुताबिक आरोपी पहले उनकी बेटी से शादी के लिए इन्कार कर चुका था। वह उसे परेशान भी कर रहा था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। रानी छह भाई-बहनों में से एक थी। उसकी एक और बहन है जबकि चार भाई हैं। रानी के बड़े भाई की शादी हो चुकी है। बाकी सभी अविवाहित हैं। रानी के पिता की लगभग 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें