फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगने में नगर निगम के जेई समेत तीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया थाना पुलिस ने अनुबंध पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इन आरोपियों में नगर निगम का जूनियर इंजीनियर (जेई) मनोहर लाल, सिमल खैरवाल और रोहित शामिल हैं। इन आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार सितंबर से केस चलेगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी, 467, 471, 468 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन



मलोया थाना पुलिस ने सुमित कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में सुमित ने बताया था कि सिमल खैरवाल अल्टीमेट मैन पावर हाउसकीपिंग कंपनी का प्रबंधक था, जिसके पास निगम के पार्कों के रखरखाव का ठेका था। नौकरी की जरूरत होने पर सुमित ने पर सिमल से बात की थी। सिमल ने 16.5 हजार रुपये महीने के वेतन पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। सुमित ने लोन लेकर एक लाख रुपये दिए। इसके बाद मंडी ग्राउंड में सुमित को ड्यूटी लगा दी गई। बाद में सुमित को पता चला कि सिमल खैरवाल के पास तो नगर निगम का कोई ठेका था ही नहीं। घटना की जानकारी सुमित ने पुलिस को दी। जांच के बाद सिमल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस को पता चला कि यह खेल जेई मनोहर लाल की मिलीभगत से चल रहा था। अनुबंध पर जिन लोगों को नौकरी दी जाती थी, उनसे जो रकम मिलती थी, उसका 20 प्रतिशत जेई मनोहर लाल रखता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें