फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गृह सचिव नितिन यादव को सौंपा सलाहकार का प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल के सेवानिवृत्त होने के बाद गृह सचिव नितिन यादव को सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वरिष्ठ आईएएस नितिन यादव नई नियुक्ति होने तक सलाहकार का प्रभार देखेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के पर्सोनल विभाग ने बुधवार को यह आदेश जारी किए हैं। विभाग के सचिव अजय चगती की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रशासक चंडीगढ़ की स्वीकृति से नई नियुक्ति होने तक नितिन यादव प्रशासक के सलाहकार का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। वहीं, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पीसीएस अधिकारी हरजीत सिंह संधू को उनके गृह राज्य पंजाब भेज दिया गया है। वे अब पंजाब सरकार में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें