फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बदलता मौसम कर रहा सेहत पर प्रहार, स्कूली बच्चे हो रहे वायरल और गले के संक्रमण का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम में हो रहे बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गिरते तापमान के कारण सबसे ज्यादा बच्चे शिकार हो रहे हैं। उनमें भी स्कूल जाने वाले बच्चों को वायरल और गले का संक्रमण परेशान करने लगा है। सर्दी जुकाम के कारण बच्चे परेशान होने लगे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को ठंड से बचाने के साथ ही उनके आहार में गर्म तासीर वाले पोषक तत्वों को प्रधानता देनी होगी। स्कूल जाने वाले बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजे। स्वेटर ऐसे हो जो बच्चे गर्मी लगने पर खुद उतार सके। जीएमएसएच-16 की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सद्भावना का कहना है कि खानपान में मौसम के अनुरूप बदलाव कर बच्चों को वायरल से बचाया जा सकता है। इस समय बच्चों को प्रोटीन डाइट जरूर दें। इसमें सोयाबीन, पनीर, चने, सूप और हरी सब्जियां भी दे सकते हैं। बच्चों को कोई समस्या होने पर घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि डॉक्टर से सही समय पर सलाह लेना चाहिए। सर्दी, खांसी, बुखार और संक्रमण होने पर बच्चों को दूसरे बच्चों से भी दूर रखें, स्कूल नहीं भेजें।
विज्ञापन

मिलेट्स से बनाए टिफिन को आकर्षक
जीएमएसएच-16 की आहार विशेषज्ञ मनीषा अरोड़ा का कहना है कि बच्चों के टिफिन को आकर्षक अंदाज में पेश किया जाए तो वे पौष्टिक तत्वों को भी चाव से खाएंगे। उन्होंने बताया कि मिलेट्स के आहार बच्चों को ठंड से बचाने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करेंगे। मिलेट्स (जैसे जवार, बाजरा, रागी व अन्य) पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं। यह फाइबर, प्रोटीन, लौह तत्वों (आयरन) और कैल्शियम से भरपूर होते हैं और बच्चों के आहार में इन्हें शामिल करना जरूरी है। स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिहाज से बच्चों के पोषण की जरूरत अलग होती है। बाजरा (मोटा अनाज) एक ऐसा अनोखा सुपर फूड है जिसमें जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए बच्चों के संतुलित दैनिक आहार में इन्हें शामिल करना अच्छा रहता है।
विज्ञापन

बचाव के लिए इनका रखें ध्यान
-प्लास्टिक पैकेट में बंद खाने की चीजों न दें।
-बच्चा काफी छोटा है तो मां का दूध उसके लिए सबसे बेहतर आहार है।
- मां के दूध में भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसके सेवन से शिशु सर्दी जुकाम और अन्य संक्रमण से बच सकते हैं।
- बदलते मौसम में बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना है।
- बदलते मौसम में ठंडी खाद्य सामग्री बच्चों को न दें।
- ठंड के दौरान भी बच्चों के खेलकूद पर रोक न लगाएं क्योंकि शारीरिक क्रियाशीलता भी रोगों से बचाव करती है।
- साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें, हाथ धोने की आदत डलवाएं।
- ठंडे पानी की बजाय गुनगुना पानी पीने को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें