फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा कांग्रेस के कार्यक्रमों में बदलाव, फेरबदल के साथ नई सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जारी की कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। 2024 के चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए जुटी कांग्रेस पार्टी ने अब एक माह के कार्यक्रमों की पहले से जारी सूची में कुछ बदलाव किया है। वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में बनी हरियाणा कांग्रेस की कमेटी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है। कमेटी ने पहले से जारी कुछ कार्यक्रमों की तारीखों में भी फेरबदल किया है। कुछ नए कार्यक्रम जुड़े हैं।
अशोक अरोड़ा ने बताया कि तीन दिसंबर को इसराना में पार्टी की तरफ से अगली जन आक्रोश रैली की जाएगी। इसके बाद 17 तारीख को झज्जर में रैली होगी। 24 दिसंबर को सिरसा में किसान मजदूर जन आक्रोश रैली रखी गई है। 25 को सफीदों, 31 दिसंबर को होडल और सात जनवरी को लाडवा में जन आक्रोश रैली का अगला पड़ाव होगा। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के तमाम कार्यक्रमों को ऐतिहासिक जन समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेता व कार्यकर्ता तमाम कार्यक्रमों के जरिए जन-जन और घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों का भाजपा, जजपा के पास कोई जवाब नहीं है। जजपा और भाजपा की नीतियों से आज़ हरेक वर्ग त्रस्त है। जन आक्रोश रैली में जनता का रोष दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 विधानसभाओं में जनाक्रोश रैलियों की तैयारी
कांग्रेस अब तक नौ लोकसभा क्षेत्रों में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ विशाल जनसभाएं कर चुकी है। पांच जिलों में पार्टी का ‘जनमिलन समारोह’ हो चुका हैं। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के जरिए कांग्रेस गांव, मोहल्ले व बूथ स्तर तक पहुंच चुकी है। इसी तरह अब पार्टी सभी 90 विधानसभा हलकों में जन आक्रोश रैलियां कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें