फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासन के खातों के संकलन की जिम्मेदारी में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब वित्त विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी, वित्त वर्ष 2024-25 से लागू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग ने मंगलवार को खातों के संकलन और प्रस्तुतिकरण से संबंधित नई अधिसूचना जारी की है। नई व्यवस्था के तहत नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को चंडीगढ़ के खातों के संकलन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। यह बदलाव वित्त वर्ष 2024-25 से प्रभावी होगा।
इस संबंध में वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा ने औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया। अब तक खातों की तैयारी और प्रस्तुतिकरण का कार्य लेखा महानियंत्रक (एजी), यूटी चंडीगढ़ द्वारा गृह मंत्रालय के अनुरोध पर किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए आदेश के अनुसार संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के खातों के संकलन, संधारण और प्रस्तुतिकरण की जिम्मेदारी अब निदेशालय वित्त, चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य वित्तीय कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। वित्त विभाग अब खातों से जुड़ी प्रक्रिया को सीधे संचालित करेगा, जिससे पारदर्शिता, समयबद्धता और समन्वय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें