फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के ओपीडी के समय में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 की ओपीडी के समय सीमा में 18 जुलाई से बदलाव किया जा रहा है। सोमवार से सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक ओपीडी चलेगी। वहीं ओपीडी के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा, जबकि ब्लड कलेक्शन सेंटर में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक नमूना लिया जाएगा। शनिवार को यह समय सीमा सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक की होगी। इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि मौजूदा समय में अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलती है जबकि पंजीकरण का समय सुबह 7 से 10 बजे तक है। वहीं ब्लड सैंपल कलेक्शन काउंटर सुबह 7 से 2 बजे तक संचालित किया जा रही है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि समय सीमा में परिवर्तन एक नियमित प्रक्रिया है, जो मौसम के अनुसार हर वर्ष की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें