फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ की शगुन अत्री को मिली चिवनिंग छात्रवृत्ति, लंदन से करेंगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 निवासी शगुन अत्री का चयन इंग्लैंड सरकार की चिवनिंग छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। यूके के विदेश विकास और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा वित्त पोषित छात्रवृति के तहत शगुन अत्री लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से व्यावहारिक विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई करेंगी। शगुन का संगठनात्मक व्यवहार, मानव संसाधन प्रबंधन और मनोविज्ञान में व्यापक अनुभव है। अत्री की एक साल की फीस, हॉस्टल खर्च और आने जाने का सारा खर्च चिवनिंग छात्रवृत्ति द्वारा वहन किया जाएगा। अत्री ने बताया बचपन से उनकी से उनकी तमन्ना थी कि वह इंग्लैंड की किसी टॉप यूनिवर्सिटी से मास्टर करे जो आज पूरी होने जा रही है। चंडीगढ़ से 11वीं-12वीं की पढ़ाई कर अत्री ने क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलूरू और एक्स एलआरआई जमशेदपुर से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इस उपलब्धि पर के पिता पंकज और मां डॉ. नीरू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी की प्रतिभा पर गर्व है। साथ ही उन्होंने इंग्लैड सरकार की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें