फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के राजन रिखी बने देश के सबसे बड़े रक्तदानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के राजन रिखी को 222वीं बार रक्तदान करने पर देश का सबसे बड़ा रक्तदानी घोषित किया गया है। राजन रिखी श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य हैं। उन्हें इस संबंध में प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स ने उनका नाम शामिल किया गया है। उन्हें प्रमाणपत्र भी मिला है। प्रमाणपत्र के मुताबिक राजन रिखी ने 8 अगस्त 1991 से लेकर 14 मई 2024 तक की समयावधि में कुल 222 बार रक्तदान किया है। उन्होंने एक बार व्हाइट ब्लड सेल्स, एक बार बोन मैरो, 72 बार व्होल ब्लड व 148 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किए हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने फरीदाबाद स्थित कार्यालय में राजन रिखी को ये प्रमाणपत्र देने के लिए आमंत्रित किया। यहां उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने प्रमाण पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स वर्ष 2006 से भारतीय रिकॉर्ड्स का निर्विवाद क्यूरेटर और संरक्षक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें