फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर होगा अपग्रेड, सीपीडीएल पांच साल में 956 करोड़ करेगा निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगले पांच साल में चंडीगढ़ का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड किया जाएगा। इसे लेकर चंडीगढ़ पावर डिस्टि्रब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (जेईआरसी) को वर्ष 2025-26 से 2029-30 का बिजनेस प्लान ऑर्डर मंजूरी के लिए भेजा था जो मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन पांच साल में सीपीडीएल चंडीगढ़ में बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने और अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए 956 करोड़ रुपये खर्च करेगा ताकि शहर में बिना रुकावट 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 2025-26 से 2029-30 तक इन पांच साल में सीपीडीएल किन-किन सुविधाओं पर पैसा खर्च करेगा इसका पूरा प्लान तैयार किया है।
इसके साथ ही पावर सप्लाई से जुड़ी नई तकनीक को लागू करने के लिए वह देश और विदेश के मॉडल को भी यहां लागू करेगा। इसके तहत सीपीडीएल ने अकेले 212 करोड़ रुपये अपने पावर सप्लाई नेटवर्क को दुरुस्त और आधुनिक बनाने पर खर्च करने के लिए प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

इसके तहत 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन की स्थापना, नए स्विचगियर, इंटरकनेक्टर, 11 केवी नए फीडर और कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार आईटी पार्क को हल्लोमाजरा ग्रिड से सेक्टर-26 के रास्ते जोड़ा जाएगा। इससे सेक्टर-1, 34 और 39 को भी अतिरिक्त बिजली सप्लाई का नेटवर्क मिल सकेगा। इससे नेटवर्क की स्थिरता बढ़ेगी और भविष्य की लोड ग्रोथ को संभालने में मदद मिलेगी।

203 करोड़ की लागत से नए मीटरों का सेटअप होगा
सीपीडीएल ने अपने बिजनेस प्लान ऑर्डर में 273 करोड़ अपने ऑपरेशंस यानी रोजमर्रा की गतिविधियों के संचालन और नुकसान को उठाने के लिए रखा है। इसके अलावा 13 करोड़ सुरक्षा सेवाओं, 203 करोड़ नए मीटर सेटअप और 132 करोड़ तकनीकी अपनाने पर खर्च किए जाएंगे। इनमें डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन, पेपरलेस ऑफिस, डाटा सुरक्षा, आईटी डाटा सेंटर और डिजास्टर रिकवरी सेंटर की स्थापना जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। शहर में कई सब स्टेशन ऐसे हैं जहां पावर सप्लाई का अत्याधिक लोड होने के कारण बीच में बाधा आती है। ऐसे में पावर सप्लाई ठप होने की समस्या को रोकने के लिए 79 करोड़ से नई 66 केवी भूमिगत फीडर लाइनें प्रस्तावित की गई हैं, जो 220 केवी पीजीसीआईएल हल्लोमाजरा ग्रिड से विभिन्न सेक्टरों को जोड़ेंगी।

सीपीडीएल के प्लान में इन क्षेत्रों में भी होगा काम
-सीपीडीएल ने सेक्टर-34 के क्षेत्र में पावर सप्लाई के लिए नए 66/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन बनाने का प्रस्ताव बनाया है।
-सेक्टर-52 के ईवी चार्जिंग स्टेशन पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए सेक्टर-47 से 52 और 37 से 34 जीएसएस के बीच 66 केवी इंटरकनेक्टर का कनेक्शन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

-आईटी पार्क एरिया में पावर की ओवरलोडिंंग की समस्या को खत्म करने के लिए 20 एमवीए क्षमता वाला नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें