फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के जीएस सिद्धू ने दून स्मैशर्स मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देहरादून में आयोजित दून स्मैशर्स मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। खासकर जीएस सिद्धू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अलग-अलग कैटेगरी में तीन पदक हासिल किए। पुरुष डबल्स के 130 प्लस वर्ग में जीएस सिद्दू ने अनिल गोरखा के साथ मिलकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद डबल्स 120 प्लस वर्ग में जीएस सिद्दू ने संतोक सिंह के साथ मिलकर ब्रोंज मेडल जीता। वहीं, 120 प्लस के मिक्स डबल्स इवेंट में जीएस सिद्दू ने रेखा धुपड़ के साथ मिलकर ब्रोंज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

बता दें कि जीएस सिद्दू यूटी शिक्षा के खेल विभाग से बतौर अधिकारी सेवानिवृत हुए हैं। वे बैडमिंटन के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और देश-विदेश में होने वाली मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए मेडल और ट्रॉफियां जीतने में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। सेवानिवृत होने के बावजूद जीएस सिद्दू रोजाना बैडमिंटन खेलते हैं, यहीं इनकी फिटनेस का राज भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें