फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेरिस ओलंपिक में चंडीगढ़ का डबल धमाल... सरबजीत का साथ, मनु ने रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में चंडीगढ़ के डबल धमाके से मंगलवार को पूरा देश खुशी से झूम उठा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज व डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के दो विद्यार्थियों मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर की मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में डाल दिया। दस मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर ने एक और पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह आजाद भारत की पहली ऐसे खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने की खबर के साथ एकबार फिर जश्न शुरू हो गया। डीएवी कॉलेज में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। कॉलेज के छात्र और छात्राएं अपने क्लास रूम से निकलकर कॉलेज परिसर में पहुंचे और कॉलेज स्टाफ के साथ मिलकर खुशी मनाई। एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और ढोलक की थाप पर जमकर थिरके। प्राचार्य रीटा जैन भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने स्टाफ और स्टूडेंट्स को बधाई दी और कहा कि पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाले कॉलेज के खिलाड़ियों पर गर्व है। इस कॉलेज ने कपिल देव से लेकर योगराज सिंह, युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया समेत कई खिलाड़ी देश को दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। कॉलेज के इन सभी खिलाड़ियों की तस्वीरें लगी हुईं हैं। पेरिस ओलंपिक में कॉलेज के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मनु भाकर, सर्बजोत सिंह के साथ पदक जीतने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों की तस्वीरें कॉलेज परिसर में हॉल ऑफ द फेम लगाई जाएंगी। हॉल ऑफ फेम में इससे पहले डीएवी कॉलेज के खिलाड़ी और ओलंपियन नीरज चोपड़ा की तस्वीर भी लगी हुई है। वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। नीरज पेरिस ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनसे देश को एकबार फिर पदक की उम्मीद है। पेरिस ओलंपिक में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के जज व डीएवी कॉलेज के शूटिंग कोच डॉ. अमनेंद्र मान ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह के कांस्य पदक जीतने पर खुशी जताते हुए कहा कि मनु भाकर ने ओलंपिक में दोहरा धमाका कर इतिहास रच दिया है। देश और विदेश में चंडीगढ़ का डंका बज रहा है। आज का दिन सभी शहरवासियों और देशवासियों के लोगों के लिए गर्व महसूस करने का दिन है। मनु के साथ सरबजोत सिंह ने कमाल का निशाना लगाते हुए हम सभी को जोश से भर दिया। कोच ने कहा कि अभी डीएवी कॉलेज से देश को शूटिंग में और मेडल मिलने वाले हैं। मान ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के पदकवीरों को वतन वापसी पर डीएवी कॉलेज में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें