फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूल गई गर्भवती मां, बिलखता रहा दो साल का मासूम बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 साल की गर्भवती महिला ने की आत्महत्या संवाद न्यूज़ एजेंसी चंडीगढ़। धनास कच्ची कॉलोनी में वीरवार सुबह 2 महीने की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर 16 के असपताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मृतका की पहचान 25 साल की चंपा देवी की रूप में हुई। उसका 2 साल का बेटा भी है।  पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। चंपा देवी का पति मजदूरी का काम करता है और वह काम पर गया हुआ था। पीछे से उसकी पत्नी ने घर में छत की लकड़ी की बल्ली से चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका 2 साल का बेटा मां को फंदे पर लटकता देख रोने लगा। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक रजिंदर ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि चंपा देवी फंदे से लटकी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सारंगपुर थाना पुलिस ने चंपा को फंदे से उतारकर सेक्टर 16 के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि चंपा देवी की 4 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार चंपा देवी बीमार भी रहती थी। चंपा अपने पति के साथ पति की चचेरी बहन के घर किराए पर रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें