हमले के बाद टूटी मेयर रविकांत शर्मा की गाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
सेक्टर 48 स्थित मोटर मार्केट में एक समारोह में पहुंचे मेयर रविकांत शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बल
प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और किसी तरह मेयर को वहां से निकाला। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने कुछ
प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। कार्यक्रम में महामंत्री चंद्रशेखर, अभि भसीन, देवी सिंह, अमित राणा, गौरव गोयल, नरेंद्र चौधरी भी
पहुंचे थे। जो हमले में बाल बाल बचे गए।
मोटर मार्केट में विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए मेयर पहुंचे थे। इस दौरान मार्केट केलोगों ने मेयर का अभिनंदन कार्यक्रम भी रखा था। किसान
नेताओं को इसकी जानकारी मिली तो वह मार्केट के बाहर काले झंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान मार्केट के सभी गेट बंद करके पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को
बाहर ही रोक दिया। मेयर सहित सभी भाजपा नेता कार्यक्रम में किसी तरह प्रवेश कर गए। लगभग दो घंटे बाद बाहर निकले तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों से हमला
कर दिया। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से भगाया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने भी ले जाया गया। इसके बाद
प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव शुरू कर दिया।