चंडीगढ़।
सेक्टर 38 ऊन मार्केट में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब कच्ची टीन की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से छह दुकानें जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है।
घटना शुक्रवार सुबह की है। दमकल विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर 38 ऊन मार्केट में भीषण आग लगी है। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंची जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आग में मार्केट की करीब छह दुकानें जलकर राख हो गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं, दमकल विभाग कर्मियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, किन कारणों से लगी है। बता दें कि शहर में आए दिन शॉर्ट सर्किट के कारण जगह जगह आग लगती रही है। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।