हल्लोमाजरा में शनिवार सुबह चार बजे बदमाशों ने एक एक्सयूवी कार का शीशा तोड़ दिया। उसके बाद अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कार से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने कार मालिका को जानकारी दी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मामले की सूचना हल्लोमाजरा पुलिस चौकी पर दी गई। सेक्टर 31 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हल्लोमाजरा के मकान नंबर 257 निवासी विक्रांत कुमार ने बताया कि उनका ट्रेवल एजेंसी का काम है। रात लगभग 2 बजे वह अंबाला से लौटे थे। घर के नीचे ही ऑफिस है। गाड़ी ऑफिस के सामने खड़ी कर दी थी। भोर में किसी ने गाड़ी का कांच तोड़कर अंदर पेट्रोल डाली और आग लगा दी। सुबह के समय लाइट चली गई, इसलिए पड़ोसी के बच्चे छत पर ही थे। गाड़ी से आग की लपटें उठती देख बच्चों ने तत्काल अपने परिजनों को बताया। पड़ोसी ने इसकी जानकारी विक्रांत को दी। विक्रांत ने तत्काल पड़ोसियों के साथ आग पर काबू पाया। उसके बाद बीट बॉक्स पर जानकारी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।