एबीवीपी के कार्यकर्ता अंदर घुसते हुए
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। स्नातक और परास्नातक कक्षा में दाखिले प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर कराने की मांग को लेकर एबीवीपी ने मंगलवार को एडमिन ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। बैरिकेड हटाकर अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका हालांकि बाद में कार्यकर्ता एडमिन ब्लॉक में प्रवेश कर गए। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाखिले हुए तो गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेंगी। पंजाब यूनिवर्सिटी जल्द से जल्द इस प्रकरण पर निर्णय ले अन्यथा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।