फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया पीयू में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील की खबर चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को लेकर बुधवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर हॉस्टल के नाम पर छात्रों से जुर्माना वसूला गया तो उसका अंजाम बुरा होगा। पीयूसीएससी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और बैठक की। कहा कि अंतिम वर्ष के छात्रों की री-अपीयर परीक्षाएं नहीं करवाने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। वह दूसरी जगह दाखिले भी नहीं ले पा रहे हैं, इसलिए पीयू जल्द से जल्द उनकी परीक्षाएं आयोजित करे और रिजल्ट जारी करे। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों से 1000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है जो कि गलत है। कहा कि जब तक नए छात्रों को होस्टलों में प्रवेश नहीं दिया जाता तब तक रह रहे विद्यार्थियों पर बाहर जाने का दबाव ने बनाया जाए और जुर्माना भी न वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें