चंडीगढ़। सांसद किरण खेर ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से नगर निगम में ड्राइवर के पद पर चंडीगढ़ के युवाओं को भर्ती करने के संबंध में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। प्रशासक को लिखे पत्र में खेर ने कहा है कि नगर निगम की ओर से गारबेज कलेक्शन व्हीकल्स के लिए ड्राइवरों की भर्ती की जा रही ह। इसमें 400 ड्राइवरों को भर्ती होनी है। उन्होंने प्रशासक से आग्रह किया है कि इस बार चंडीगढ़ के गांवों और शहर के कई बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका दिया जाए। जब भी चंडीगढ़ में भर्ती की प्रक्रिया होती है, नौकरी हासिल करने वालों में हरियाणा और पंजाब के लोगों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में चंडीगढ़ के युवाओं के अंदर यह भावना आती है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।