फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहल की बल्लेबाजी से चंडीगढ़ जीता

विज्ञापन
अंडर 21 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द मैच बने नेहल। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेहल की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी पिंजौर की टीम को 130 रनों से हरा दिया। स्व. पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-21 क्रिकेट टूर्नामेंट का यह मुकाबला आईवीसीए क्रिकेट अकादमी डेराबस्सी के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। बल्लेबाजी में 77 रन बनाने वाले चंडीगढ़ के नेहल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। नेहल ने 49 गेंदों पर 77 रन बनाए। वहीं नमन बंसल ने 59, शिवांग आहूजा ने 50 और सक्षम गुप्ता ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में बाली चौधरी ने 59 रन देकर तीन, देव कन्नौजिया ने 31 रन देकर दो और आशीष कुमार ने 40 रन देकर दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी पिंजौर की पूरी अीम 33.1 ओवर में कुल 161 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से बाली चौधरी सबसे अधिक 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अमन ने 24 और मिलंद कंबोज ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुराग शर्मा ने 14 रन देकर दो, शिवांग आहूजा ने 15 रन देकर दो और लवप्रीत ने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें