फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पुलिस हिरासत में महिला की माैत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा; चोरी के आरोप में पकड़ा था

Thu, 30 Apr 2026 03:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

अस्पताल पहुंचीं मृतका की अन्य दो साथी महिलाओं ने भी दावा किया कि पुलिस ने छाया देवी के साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी में शव देखा गया तो उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान हैं।
विज्ञापन
पुलिस से बहस करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस की हिरासत में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरी के शक में सेक्टर 19 थाना पुलिस तीन महिलाओं और एक रेहड़ी वाले का पीछा करते हुए सेक्टर-17 तक पहुंची। इस दौरान पुलिस ने एक महिला और रेहड़ी वाले को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य महिलाएं मौके से भाग गईं।

विज्ञापन


पकड़ी गई बापूधाम कॉलोनी निवासी महिला 59 वर्षीय छाया देवी की पुलिस हिरासत में हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भारी संख्या में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी भी सेक्टर-16 अस्पताल पहुंच गए। 

वहीं अस्पताल पहुंचीं मृतका की अन्य दो साथी महिलाओं ने भी दावा किया कि पुलिस ने छाया देवी के साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी में शव देखा गया तो उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान हैं। लगभग डेढ़ साै लोगों ने सेक्टर 16 अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि कूड़ा बीनने के लिए छाया देवी अन्य महिलाओं के साथ जाती है। 
विज्ञापन


वहीं डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर का कहना है कि महिलाएं चोरी कर रही थीं। एक महिला भागते समय गिर गई थी। फिलहाल शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें