फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ठंड बढ़ने के आसार, बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है

Fri, 06 Jan 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आज से ठंड बढ़ने के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनवरी के पांच दिन बीत गए, लेकिन कोहरे और ठंड का नामो-निशान नहीं है। कई दिन से कड़क धूप निकल रही है। वीरवार को भी दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से तीन डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन


इस बीच मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया है कि शुक्रवार को चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के मौसम में जबरदस्त बदलाव आएगा। उत्तरी पाकिस्तान की ओर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जो जम्मू कश्मीर की ओर आगे बढ़ रहा है। इसका असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है।

बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रह सकता है। इस दिन भी बारिश और पूरे दिन बादल छाने के आसार हैं। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान नीचे आएगा। माना जा रहा है कि इससे कड़ाके वाली ठंड आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह भी बताया गया है कि हरियाणा व पंजाब के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए नहीं आई ठंड

- फोटो : File Photo
इसलिए नहीं आई ठंड
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून के बाद बारिश काफी कम हुई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस काफी कमजोर रहे हैं। नवंबर में कुल 11 और दिसंबर में 6 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए। वे काफी ऊंचाई पर थे, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रशांत महासागर का इंडेक्स निगेटिव रहा है। इससे उठने वाली हवाएं काफी कमजोर हैं। हवा कमजोर होने से वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर फर्क पड़ता है।

पिछले पांच दिन से चंडीगढ़ का तापमान
दिनांक           अधिकतम         न्यूनतम
5 जनवरी         24                8.8
4 जनवरी         24.7              8.5 
3 जनवरी         23                8.6
2 जनवरी         24.4             9.8
1 जनवरी          25.1            9.2
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें