फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ को रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ बास्केटबॉल टीम ने रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप का आयोजन इंदौर में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। उपविजेता ट्रॉफी के साथ चंडीगढ़ टीम को तीन लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा। चंडीगढ़ बास्केटबॉल टीम के प्रमुख कोच गुजराज सिंह ने बताया कि फाइनल तक पहुंचने के लिए टीम ने केरल, पंजाब, तमिलनाडु और सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश को हराया। वहीं, फाइनल में चंडीगढ़ को राजस्थान के हाथों हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में देश से कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया।विजेता और उपविजेता टीमों को मध्यप्रदेश के एमएलए कैलाश विजयवर्गीय ने पुरस्कार और ट्राफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें