फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को जल्द मिलेंगी 100 ई-बसें: प्रशासन ने एमएचए से मांगी मंजूरी, केंद्र का जवाब- आरएफपी की कॉपी भेजो

Mon, 05 May 2025 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान एक स्कीम के अंतर्गत ये बसें चंडीगढ़ को मिली थी। इनमें कई हरें रंग की नॉन-एसी और लाल रंग की एसी बसें हैं। ये सभी डीजल की ऑटोमेटिक डीजल बसें हैं, जो फिलहाल ट्राइसिटी के विभिन्न रूटों पर हजारों यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
सीटीयू की बसें - फोटो : https://chdctu.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ को जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं। परिवहन विभाग ने 100 ई-बसों की खरीद के लिए प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है। 
विज्ञापन


बसों की खरीद के लिए टेंडर विभाग की तरफ से ही जारी किया जाएगा, लेकिन केंद्र ने इस पर सब्सिडी देनी है, इसलिए मंजूरी मांगी गई है। विभाग के पास केंद्र से जवाब भी आ गया है। केंद्र ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) की कॉपी मांगी है, जिसे विभाग सोमवार को भेजने की तैयारी कर रहा है।
Trending Videos

पुरानी बसों को करेंगी रिप्लेस

ये नई इलेक्ट्रिक बसें सीटीयू की डिपो नंबर-4 की पुरानी 100 बसों को रिप्लेस करेंगी। ये डीजल बसें नवंबर और जनवरी तक कंडम हो जाएंगी, क्योंकि ये 15 साल की उम्र पूरी कर लेंगी। वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान एक स्कीम के अंतर्गत ये बसें चंडीगढ़ को मिली थी। इनमें कई हरें रंग की नॉन-एसी और लाल रंग की एसी बसें हैं। ये सभी डीजल की ऑटोमेटिक डीजल बसें हैं, जो फिलहाल ट्राइसिटी के विभिन्न रूटों पर हजारों यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं। पुरानी होने की वजह से इनमें ब्रेकडाउन की काफी ज्यादा समस्या है और डीजल भी काफी ज्यादा पी रही हैं। 

सीटीयू को केंद्र सरकार की पीएम ई-बस योजना के तहत डेढ़ साल पहले 100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए सब्सिडी की मंजूरी मिली थी। इसके तहत ही बसों की खरीद के लिए परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू की है। विभाग ने टेंडर जारी करने के लिए एमएचए से मंजूरी मांगी है।

इस पर केंद्र ने आरएफपी की कॉपी मांगी है। केंद्र जानना चाहता है कि बसों की खरीद के लिए क्या नियम व शर्तें रखी गई हैं। विभाग ने आरएफपी तैयार कर लिया है, जिसे सोमवार को भेज दिया जाएगा। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि 100 ई-बसों को सड़क पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी किया जाएगा।

12 मीटर की अल्ट्रा लो फ्लोर होंगी बसें

सीटीयू ने 12 मीटर की अल्ट्रा लो फ्लोर की 100 ई-बसों के लिए पीएमआई के साथ समझौता किया है। यह बसें डिपो नंबर-4 के 100 डीजल बसों की जगह लेंगी। किलोमीटर के आधार पर बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए सीटीयू 61.80 रुपये चुकाएगा। इसमें केंद्र सरकार से प्रति किमी 24 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 100 बसों में कंपनी का ड्राइवर होगा, जबकि कंडक्टर सीटीयू का होगा। इसके लिए करीब 550 करोड़ रुपये का टेंडर होना है। बहुत बड़ा टेंडर होने की वजह से केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) से मंजूरी मांगी गई हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में दौड़ रही 80 ई-बसें, दो कंपनियों के साथ हुई है समझौता

वर्तमान में जो 80 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं, वो केंद्र सरकार की फेम इंडिया स्कीम के अंतर्गत लाई गई हैं। प्रति बस केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को 45 लाख रुपये की सब्सिडी दी है। अब सब्सिडी देने के मॉडल को बदला गया है। डेढ़ साल पहले 100 ई-बसें पीएम-ई बस सेवा के तहत दी है। इसके तहत प्रति बस 24 रुपये प्रति किलोमीटर की सब्सिडी मिलेगी। वर्तमान में 40-40 करके 80 ई-बसों के लिए दो कंपनियों से समझौता हुआ है। पहली 40 बसों के लिए अशोक लेलैंड से 10 साल के लिए 154.01 करोड़ और फरवरी 2022 में अन्य 40 बसों के लिए वोल्वो-आयशर के साथ 10 साल के लिए 115.44 करोड़ रुपये में समझौता हुआ। वोल्वो-आयशर को सीटीयू 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर चुका रहा है।

सीटीयू के बेड़े की क्षमता (सीटीयू + सीसीबीएसएस)

संचालन             बस का प्रकार             ईंधन             बसों की संख्या
इंटर स्टेट             एचवीएसी               डीजल                    119
                         सामान्य बसें             डीजल                    49
ट्राइसिटी             एचवीएसी                डीजल                    79
                         सामान्य बसें             डीजल                   199
                         सिर्फ एसी                 डीजल                    80
                         सिर्फ एसी                इलेक्ट्रिक                80
              सेमी अर्बन सामान्य बसें        डीजल                   36
कुल बसें                                                                       642
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें