बता दें कि बारिश लाने वाले पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। बारिश आने पर ठंड शुरू होती है। पिछले दिनों दो से तीन विक्षोभ आए, लेकिन वे कमजोर थे। मौसम विभाग कई माडलों के आधार पर गणना करके मौसम का पूर्वानुमान निकालते हैं। जिस तरह से मानसून की बारे में भविष्यवाणी की जाती है, ठीक उसी तरह से ठंड के बारे में पूर्वानुमान लगाया जाता है।
मानसून जाने के बाद चंडीगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया। जबकि रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।
चंडीगढ़ में ठंड की शुरुआत 15 अक्तूबर से शुरू हो जाती है। इस बार अक्तूबर की शुरुआत में ही तापमान नीचे आ गए थे लेकिन 10 अक्तूबर के बाद से ऊपर जाने लगे। पिछले एक हफ्ते से तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।
चंडीगढ़ के मौसम में उथल-पुथल जारी रहने वाली है। अगले तीन दिन रात के तापमान गिरावट आएगी, जबकि दिन के तापमान स्थिर रहेंगे। उसके बाद तापमान फिर से बढ़ना शुरू होंगे। वीरवार व शुक्रवार से पूरब की ओर से हवाएं आने लगेंगी, जो तापमान को बढ़ाएंगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जाएगा। वीरवार रात से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
कहां कितना तापमान
| शहर |
अधिकतम |
न्यूनतम |
| चंडीगढ़ |
34 |
18.2 |
| अंबाला |
33.8 |
18.1 |
| हिसार |
35 |
14.2 |
| मनाली |
23.8 |
3.8 |
| शिमला |
24.2 |
12.9 |
| अमृतसर |
32.9 |
15.6 |
| लुधियाना |
33.9 |
15.8 |
मौसम विभाग का तीन महीने का जो आउटलुक है, उसके मुताबिक दिसंबर तक सामान्य ठंड पड़ने के आसार हैं। यह अनुमान विभिन्न मॉडल के जरिए लगाया जाता है। जनवरी-फरवरी के महीने में ठंड कैसी पड़ेगी, उसके बारे में दिसंबर में पता लग सकेगा।
- सुरेंद्र पाल, निदेशक चंडीगढ़ मौसम विभाग