फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मार्च की गर्मी तोड़ सकती है रिकार्ड, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान

Mon, 27 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
मार्च की गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से जो कयास लगाए जा रहे हैं, उनके मुताबिक मार्च की गर्मी पिछले छह सालों का रिकार्ड तोड़ सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगले तीन दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इस हिसाब से अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


वर्ष 2010 में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले सात साल में सर्वाधिक तापमान रहा है। उसके बाद तापमान 34 डिग्री तक नहीं पहुंचा है, लेकिन इस बार दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ता है तो सात साल का रिकार्ड टूट सकता है। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। शनिवार रात का तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। इसी तरह से रविवार को दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। बारिश की भी संभावना न के बराबर है। 31 मार्च के आसपास मौसम में परिवर्तन आ सकता है। इससे बारिश की थोड़ी बहुत संभावना भी बन रही है। पिछले दो हफ्ते से मार्च का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अचानक गर्मी बढ़ने से लोगों की भी मुश्किलें बढ़ी हैं। पिछले दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव तो हुआ था, लेकिन वह सिर्फ पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहा था। इससे मैदानी इलाकों के मौसम में कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें