फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः चंडीगढ़ में गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अगले चार दिन बारिश के कोई आसार नहीं

Mon, 29 Jun 2020 10:21 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • रविवार को 40 डिग्री तक पहुंच गया तापमान
  • जुलाई के पहले हफ्ते में सक्रिय होगा मानसून
विज्ञापन
उमस और तपन से परेशान लोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस और गर्मी से ट्राइसिटी के लोग परेशान हो रहे हैं। अगले चार दिनों में बारिश होने के कोई आसार भी नहीं बन रहे। रविवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ऊपर से उमस ने भी हाल बेहाल कर रखा है। हवा की गति भी धीमी है। इससे लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल अगले चार दिन बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मगर इस बीच यदि स्थानीय फैक्टर काम कर गए तो बीच में तेज हवाओं के साथ बारिश भी आ सकती है। मानसून को सक्रिय होने में अभी समय लग सकता है।

रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्र्री अधिक है। बीते बुधवार को मानसून ने चंडीगढ़ में एंट्री मारी थी। उसी दिन कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। उसके बाद से सूखा पड़ा है।
विज्ञापन


हाल फिलहाल भी बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में चंडीगढ़ के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून को एक्टिव होने में थोड़ा समय लग सकता है। जुलाई के पहले हफ्ते में सक्रिय होने की कुछ संभावना दिख रही है। आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, मगर इसका तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें