चंडीगढ़। शहर के व्यापारियों से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ व्यापार मंडल एक बार फिर प्रशासन से संवाद करेगा। व्यापार मंडल ने यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के लिए समय मांगा है। इससे पहले भी चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की प्रशासक से मुलाकात हुई थी, जिसमें व्यापारियों की 10 सूत्रीय मांगों को उनके समक्ष रखा गया था।
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा और चेयरमैन चरणजीत सिंह ने बताया कि पिछली मुलाकात के बाद कुछ मांगों पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, लेकिन कई अहम मुद्दों पर अब तक समाधान नहीं निकल पाया है। इन लंबित समस्याओं के कारण व्यापारियों को रोजमर्रा के कामकाज में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।