फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में देर रात तक क्लब खोलने पर दो क्लबों के प्रबंधन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने देर रात तक क्लब खोलने पर दो प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल क्लब में छापा मारा। क्लब रात 12 बजे के बाद भी खुला था और यहां पार्टी चल रही थी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने नियमों की उल्लंघना करने पर क्लब के प्रबंधक गुरप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रात 12 बजे के बाद खुला मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित तमजारा क्लब के प्रबंधक रत्न चंद को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले रविवार को तमजारा क्लब में देर रात एक बजे बिल मांगने पर पांच युवकों ने गोली चला दी थी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें