फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर पर एलांते मॉल जा रहे हैं तो रूट देखकर निकलें, मिल सकता ट्रैफिक जाम

Tue, 24 Dec 2019 10:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एलांते मॉल, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। 24 और 25 दिसंबर को टैक्सी और ऑटो चालकों को सवारियां लेकर एलांते मॉल तक जाने अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 वेरका मिल्क प्लांट के सामने एक विशेष पिकअप और ड्रॉप एरिया प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जो लोग एलांते मॉल जाने के लिए निजी परिवहन का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें हयात होटल या एचडीएफसी बैंक की तरफ  से जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने एलांते मॉल न जाने वाले लोगों से इन दोनों दिनों में पूर्व मार्ग (ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट चौक के बीच) और उद्योग मार्ग (आईएसबीटी सेक्टर-17 चौक के बीच आईटीआई लाइट प्वाइंट) का उपयोग करने से बचने की अपील की है।

रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग सिर्फ मध्य मार्ग के रास्ते ही जाएं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करे नहीं तो ट्रैफिक पुलिस गाड़ी को जब्त कर लेगी। अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर न खड़ा करें। ट्रैफिक से संबंधित कोई सहायता चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रख बच सकते हैं जाम और परेशानी से

1. मोटर वाहन का उपयोग करने की बजाय आसपास के बाजारों में पैदल जाने का प्रयास करें
2. अपने दिन की योजना इस तरह से बनाएं कि यात्रा नॉन पीक घंटों के दौरान करें
3. वाहनों को निर्धारित पार्किंग में और सही ढंग से पार्क करें
4. अगर आप अपने वाहन को ’नो पार्किंग’ जोन और सड़क पर पार्क करेंगे तो चालान होगा
5. अपने वाहनों को साइकिल ट्रैक या पैदल पथ पर पार्क न करें
6. अगर आपका वाहन पार्किंग वाली जगह में नहीं है तो ट्रैफिक आपातकालीन नंबर 1073 पर संपर्क करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें